23.1 C
Delhi
Saturday, February 22, 2025

अखिलेश यादव पर ब्रजेश पाठक का तीखा हमला: ‘सनातन धर्म का विरोध कर रहे हैं सपा मुखिया’

लखनऊ, 15 फरवरी 2025, शनिवार। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के सदमे में हैं और इसलिए महाकुम्भ में उमड़ा जनज्वार उन्हें पसंद नहीं आ रहा है।
पाठक ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सनातन धर्म का विरोध कर रहे हैं और भाजपा का विरोध करते करते सनातन धर्म का विरोध करने लगे हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लाशों पर राजनीति करने वाले लोग हैं और इन्हें प्रभु रामलला की जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर और महाकुम्भ पसंद नहीं आ रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारत विश्व पटल पर दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहा है और महाकुम्भ में भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना के महोत्सव में आस्था और आध्यात्मिक आह्लाद का अनूठा संगम हो रहा है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »