बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक राजेश मित्तल का दो अगस्त की सुबह सात बजे मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। राजेश मित्तल 1980 और 1990 के दशक में मुख्य रूप से छोटे बजट की फिल्में बनाते थे। उन्होंने कुल 45 फिल्में बनाई थीं। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
राजेश मित्तल 80 के दशक से बॉलीवुड में सक्रिय रहें। उन्होंने अपने करियर में 45 फिल्मों का निर्माण किया था। राजेश जी को छोटे बजट की फिल्मों का स्टार फिल्म निर्माता माना जाता था। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘बिरसा-द ब्लैक आयरन मैन’, जिसमें क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के जीवन संघर्षों को दिखाया गया है। उन्होंने ऐतिहासिक फिल्म ‘झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई’ और ‘शहीद चंद्रशेखर आजाद’ भी बनाई है।