N/A
Total Visitor
34 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025

यूपी में भाजपा की नई टीम: जिला अध्यक्षों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ, 16 मार्च 2025, रविवार। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। पार्टी के जिलों के चुनाव प्रभारी जिला अध्यक्षों की घोषणा कर रहे हैं। मैनपुरी से ममता राजपूत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि इटावा में अरुण कुमार गुप्ता नए जिलाध्यक्ष होंगे। बुलंदशहर में विकास चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। मथुरा में निर्भय पांडे को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मथुरा महानगर अध्यक्ष राजू यादव होंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता अन्नू गुप्ता को इटावा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
हरिश्चंद्र रावत ललितपुर के नए जिलाध्यक्ष होंगे, जबकि रामपुर से हरीश गंगवार भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। मुरादाबाद से आकाश पाल भाजपा जिलाध्यक्ष बने हैं। उत्तर प्रदेश के 26 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष और महानगर की चुनाव की प्रक्रिया रोकी गई है। ओम प्रकाश राय गाजीपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि आनंद द्विवेदी लखनऊ महानगर के दोबारा बीजेपी अध्यक्ष बने हैं।
आगरा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया होंगे, जबकि आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता बनाए गए हैं। बहराइच बीजेपी जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय होंगे, जबकि फर्रुखाबाद में भाजपा ने फतेह चंद्र वर्मा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सुधांशु शुक्ला को अमेठी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उन्नाव जिले से अनुराग अवस्थी बनाए गए जिला अध्यक्ष हैं। सुल्तानपुर से सुशील त्रिपाठी जिलाध्यक्ष बने हैं, जबकि औरैया से सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। आजमगढ़ में भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह नियुक्त किए गए हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »