N/A
Total Visitor
25.2 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025

भाजपा के कुलजीत संधू ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव, गठबंधन का एक वोट हुआ कैंसिल

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीतने वाले INDIA गठबंधन को सोमवार को बड़ा झटका लगा। भाजपा ने चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है।

भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है। वहीं डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के राजिंदर शर्मा ने गठबंधन की निर्मला देवी को दो वोट से हराया है। भाजपा को 19 वोट और गठबंधन को 17 वोट मिले।

सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन का एक वोट कैंसिल हुआ है। चुनाव में भाजपा को 19 वोट और गठबंधन को 16 वोट मिले हैं। एक वोट कैंसिल हुआ है। माना जा रहा है कि अकाली दल के हरदीप सिंह ने फिर से भाजपा को वोट दिया है।

इससे पहले 11:12 मिनट पर वोटिंग खत्म हुई। सांसद किरण खेर ने पहला वोट डाला। उनके वोट डालने से पहले पार्षद सौरभ जोशी उनके पास आ गए, जिसको लेकर सदन में हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने आरोप लगाया कि मतदान से पहले कोई पार्षद अपनी सीट से उठकर मतदान डालने वाले के पास कैसे जा सकता है। हालांकि बाद में मेयर के समझाने के बाद मामला शांत हो गया।

सदन में पीठासीन अधिकारी मेयर कुलदीप कुमार और डीसी विनय प्रताप सिंह भी मौजूद हैं। वोटिंग के लिए मेयर ने डेढ़ घंटा तय किया है। आम आदमी पार्टी से बीजेपी में गए तीनों पार्षदों ने अपना वोट डाल दिया है।

वोटों की गिनती से पहले नगर निगम के संयुक्त सचिव गुरिंदर सिंह सोढ़ी के मेयर के साथ बैठने को लेकर भाजपा ने हंगामा शुरू कर दिया है। भाजपा के सौरभ जोशी ने आपत्ति जताई है कि क्या वह नियमों के अनुसार ऐसा कर सकते हैं।

वहीं चंडीगढ़ डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मामला पंजाब का है, पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं… भाजपा के पास नंबर है। 

भाजपा में गए तीनों पार्षद सीधे चुनाव में पहुंचे
हाल ही में भाजपा में गए वार्ड नंबर-16 की पार्षद पूनम, वार्ड नंबर-19 की पार्षद नेहा और वार्ड नंबर-20 के पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला अभी तक शहर से बाहर थे। बताया जा रहा है कि पहले वो तीनों पंचकूला के एक निजी होटल में थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी हाउस और अब बरवाला में कहीं थे। भाजपा को डर है कि आम आदमी पार्टी उनसे फिर संपर्क करके उन्हें पार्टी में वापस लाने की कोशिश करेंगे इसलिए उन्हें बाहर रखा गया है। तीनों पार्षद सोमवार को ही सीधे नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में पहुंचे।

चुनाव में भाजपा का समर्थन न करे अकाली दल : कांग्रेस
चंडीगढ़ कांग्रेस ने शिरोमणि अकाली दल से अपील की है कि वह सोमवार को भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन न करे। प्रवक्ता राजीव शर्मा ने भाजपा पर किसान विरोधी मानसिकता रखने वाली पार्टी होने का आरोप लगाया। कहा कि अकाली दल को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि 2021 में 700 से ज्यादा किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसी स्थिति के बावजूद अगर फिर भी हरदीप सिंह भाजपा को वोट देते हैं तो यह किसानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा ही होगा।

वर्तमान में वोट का गणित
भाजपाः 17 पार्षद + एक सांसद
आम आदमी पार्टी : 10
कांग्रेस : 7
अकाली दल : 1

इनके बीच होगा मुकाबला
पार्टी सीनियर डिप्टी मेयर             डिप्टी मेयर
आप-कांग्रेस (गठबंधन)            गुरप्रीत सिंह गाबी             निर्मला देवी
भाजपा                         कुलजीत सिंह संधू             राजिंदर शर्मा

जो भी नतीजे आएंगे वो पार्टी को होगा कबूल
निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव होंगे। जो भी नतीजे आएंगे वो पार्टी को कबूल होगा। हालांकि मुझे लगता है कि शहर की बेहतरी के लिए पार्षद अपनी अंतरआत्मा की बात को सुनेंगे और आम आदमी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन का ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनेगा। – डॉ. एसएस आहलूवालिया, प्रदेश-प्रभारी, आप

भाजपा के पास बहुमत

हमारे सारे पार्षद एक साथ हैं। भाजपा के पास बहुमत है। पिछली बार भी चुनाव होते तो भाजपा का जीतना तय था। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ही चुनाव से भाग रही है। भाजपा के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर शहर के बेहतरी के लिए अच्छे से कार्य करेंगे। – जेपी मल्होत्रा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »