N/A
Total Visitor
33 C
Delhi
Friday, July 4, 2025

BJP के दिग्गज ताबड़तोड़ जनसभाएं कर बनाएंगे माहौल, छह दिन में गोरखपुर-बस्ती मंडल को

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा के दिग्गज छह दिन में गोरखपुर-बस्ती मंडल को मथ डालेंगे। ताबड़तोड़ जनसभाएं करके, चुनावी माहौल बनाएंगे। विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करके अपना राजनीतिक एजेंडा भी साफ करेंगे।

भाजपा की जन विश्वास यात्रा गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में निकाली जा रही है। इन जिलों में विधानसभा की 41 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा व उसके सहयोगी दलों ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी का नतीजा है कि भाजपा ने चुनाव प्रचार में दिग्गजों को उतार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद जन विश्वास यात्रा का समापन करने बस्ती आ रहे हैं। वह केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर, जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। इससे पहले नड्डा गोरखपुर आकर बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संतकबीरनगर में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा करके मतदाताओं का समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे।

भाजपा के लिहाज से गोरखपुर-बस्ती मंडल कितना अहम है, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरों से समझा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक दोनों मंडलों में तीन (20 अक्तूबर को कुशीनगर, 25 दिसंबर को सिद्धार्थनगर व 7 दिसंबर को गोरखपुर) बड़ी रैलियां करके विकास की सौगात दे चुके हैं। जनता से जीत का आशीर्वाद भी मांग चुके हैं।
ये है दिग्गजों का चुनावी अभियान

29 दिसंबर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर में नगर निगम के विकास कार्यों व नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसकी लागत 519 करोड़ रुपये है।

30 दिसंबर मुख्यमंत्री, गोरखपुर में वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शिलान्यास करेंगे। जनसभा भी होगी।

30 दिसंबर, सीएम, महराजगंज के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे।

31 दिसंबर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संतकबीरनगर के औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में जनसभा करेंगे।

03 जनवरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बस्ती में जन विश्वास यात्रा का स्वागत करेंगे। साथ ही जनसभा भी करेंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी टटोलेंगे नब्ज
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह जल्द ही गोरखपुर आएंगे। क्षेत्रीय चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक करके गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के दस जिलों की 62 विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे। इसी सिलसिले में सोमवार को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में एक बैठक भी हुई है। बताया गया है कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन पांच मोर्चों (महिला, युवा, पिछड़ा, किसान व एससी) के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। जल्द ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »