N/A
Total Visitor
27.6 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025

बीजेपी के सांसद और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर टेरिटोरियल में कैप्टन बने

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर टेरिटोरियल में कैप्टन बन गए हैं। 2016 में टीए में लेफ्टिनेंट बने अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हो गया है। वह पहले ऐसे सेवारत सांसद और मंत्री हैं जिन्होंने टीए में यह पद हासिल किया है। अनुराग ठाकुर हिमाचल के हमीरपुर से सांसद हैं।

अनुराग ठाकुर ने कैप्टन बनने के बाद ट्वीट करते हुए कहा, ”मैंने जुलाई 2016 में मैंने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट बना था। आज मैं यह बताते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मेरे कैप्टन के रूप में प्रमोशन हो गया है। मैं लोगों की सेवा और भारत माता के ध्वज के प्रति कर्तव्य निर्वहन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं।” अनुराग ठाकुर ने कैप्टन की वर्दी पहनने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात की।

अनुराग ठाकुर को सेना प्रमुख जनरल सुहाग ने 2016 में टेरिटोरियल आर्मी में शामिल किया था। बीजेपी संगठन से लेकर संसद तक और क्रिकेट की सियासत से लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक तक हर रूप में अपनी चमक बिखेरने वाले अनुराग ठाकुर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। वह भाजपा की युवा पीढ़ी के अहम नेताओं में शुमार हैं।

भाजपा की सियासत में ही नहीं बल्कि क्रिकेट की सियासत में भी अनुराग ठाकुर अहम हैं। मई 2016 से फरवरी 2017 तक वह बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने सिर्फ एक ही प्रथम श्रेणी मैच खेला और उसमें भी वह शून्य पर आउट हो गए थे। मगर वह ना सिर्फ हिमाचल प्रदेश राज्य क्रिकेट संघ के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने, बल्कि 2001 में 26 साल की उम्र में सबसे युवा राष्ट्रीय चयनकर्ता भी बने। भाजपा में भी वह अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अनुराग भाजपा युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »