उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मेनका गांधी और वरुण गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया है पिछले कुछ समय से वरुण गांधी सरकार के खिलाफ भी बयान दे रहे थे
वरुण गांधी वर्तमान में उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। वे लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। इसी तरह वरुण की मां मेनका गांधी यूपी की ही सुल्तानपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे केन्द्र में पहले मंत्री भी रह चुकी हैं। इसके अलावा समाजसेवा से भी जुड़ी हुई हैं।