21.1 C
Delhi
Thursday, March 13, 2025

पटना सिटी में भाजपा चौक मंडल के अध्यक्ष मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार कर हत्या किया

पटना सिटी में भाजपा चौक मंडल के अध्यक्ष मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मुन्ना शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुन्ना शर्मा के बेटे का रविवार को छेका कार्यक्रम था। सोमवार की अहले सुबह अपने परिवार को छोड़ने मंगल तालाब के नजदीक पहुंचे थे। इसी क्रम में अपराधियों द्वारा सोने के चेन छिनने के क्रम में उन्हें गोली मार दी गई। मौके पर ही मुन्ना शर्मा की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार को मुन्ना शर्मा जी के घर पर उनके बेटा का छेका कार्यक्रम हुआ था। सोमवार की सुबह वह अपने परिवार के लोगों को ऑटो पर छोड़ने मंगल तालाब के नजदीक रामदेव महतो सामुदायिक भवन के पास पहुंचे थे। ऑटो से छोड़ने के बाद वह मंदिर के नजदीक वह बैठ गए। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से तीन अपराधी उनके पास पहुंचे और लूटपाट की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान एक अपराधी उनके गले का सोने का चेन छीन लिया और फिर तीनों अ

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »