N/A
Total Visitor
33.1 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

हरिद्वार समेत तीन और नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की मतगणना रात भर जारी रही। जिसके बाद अब तीन और निगमों, हरिद्वार, काशीपुर ओर रुड़की पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। देहरादून में मतगणना अभी जारी है। यहां भाजपा के सौरभ थपलियाल आगे चल रहे हैं।

अभी तक जारी नतीजों में ये बने मेयर

  • अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
  • हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
  • पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
  • श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी 
  • कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत 
  • रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
  • ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
  • काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
  • रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
  • हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल

मतगणना में धांधली का आरोप, पथराव

मतगणना स्थल पर कुछ लोगों ने रात करीब 10 बजे मतणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विरोध में नारेबाजी भी शुरू कर दी। कुछ लोग बैरिकेड तोड़ कर मतगणना स्थल में घुसने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया। पुलिस ने किसी तरह इन लोगों को वहां से खदेड़ा।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »