34.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

Bihar Election Results 2020 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA को बहुमत, मोदी-नीतीश की जोड़ी पर जनता का भरोसा

Bihar Assembly Election Results 2020: तीन चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) के लिए मतों की गिनती (Bihar Election Vote Counting) जारी है। रुझानों में अब बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। लोगों ने मोदी-नीतीश की डबल इंजन वाली सरकार पर भरोसा किया। महागठबंधन ने भी 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। आपको बता दें कि दोनों के बीच सीटें का अंतर काफी कम है। 

Bihar Vidhansabha Results 2020 Live Updates:

– शुरुआती रूझान में RJD के तेजस्वी यादव बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार यादव से 3972 वोट से आगे चल रहे हैं।  राघोपुर सीट पर इस बार यहां 54 फीसदी मतदान हुए हैं वहीं 2015 में यहां  56 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

– मधेपुरा विधानसभा सीट पर 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। जेडीयू के निखिल मंडल 10434 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, आरजेडी के प्रो. चंद्रशेखर को 8239 मिले है। इसके अलावा पप्पू यादव 5046 मतों के साथ तीसरे नंबर पर बैं।

– अब तक के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो बीजेपी-जेडीयू गठबंधन 128 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है, जो कि बहुमत से छह अधिक है। वहीं, आरजेडी-कांग्रेस के गठबंधन को 102 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

– बिहार के चर्चित सीटों में शामिल मधेपुरा से जेडीयू के निखिल मंडल फिलहाल आगे चल रहे हैं। इस सीट से जाप सुप्रीम पप्पू यादव लगातार पीछे चल रहे हैं।

– चुनाव आयोग के मुताबिक, राघोपुर सीट पर पहले राउंड में करीब 6000 मतों की गिनती हो चुकी है। महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पहम 500 मतों से आगे चल रहे हैं।

– बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक के ट्रेंड अगर नतीजे में बदले हैं तो बीजेपी-जेडीयू गठबंधन आसानी से सरकार बनाती हुई दिख रही है। इसके लिए उसे किसी के भी सहयोग की जरूरत नहीं होगी।

– चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए 102 सीटों पर आगे चल रही है-बीजेपी 54 सीटों पर, जेडीयू 42 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी 5 सीटों पर और हम पार्टी एक सीट पर आगे है। महागठबंधन 88 सीटों पर आगे चल रहा है- 57 सीटों पर आरजेडी, 17 सीटों पर कांग्रेस और 14 सीटों पर लेफ्ट आगे चल रही है।

– जमुई के झाझा विधानसभा क्षेत्र से तीसरे राउंड की गिनती पूरी। जदयू के दामोदर रावत को 8604 राजद के राजेंद्र यादव को 3781 विनोद यादव को 3180 वोट।

– जाले से भाजपा के जिवेश कुमार 4942 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के मशकूर उस्मानी पीछे हो गए हैं।

– दरभंगा ग्रामीण से पांचवे राउंड में राजद के ललित यादव 5561 वोट से आगे चल रहे हैं। जदयू के फ़राज़ फातमी पीछे हो गए हैं।

– सहरसा विधानसभा सीट से लवली आनंद पीछे हो गई हैं। यहां से बीजेपी के आलोक रंजन ने बढ़त बना ली है। केवटी सीट से आरजेडी के वरिष्ठ नेते अब्दुल बारी सिद्दिकी पीछे हो गए हैं। 7वें राउंड में भाजपा के मुरारी मोहन झा 5029 वोट से आगे हैं।

– न्यूज-18 बिहार-झारखंड के रुझानों के मुताबिक, बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। 233 सीटों के रुझान सामने आए हैं। उसके मुताबिक, 116 पर एनडीए और 110 सीटों पर आरजेडी गठबंधन को बढ़त है।

– चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर आरजेडी, 35 सीटों पर भाजपा, 26 सीटों पर जेडीयू और 14 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

– एनडीए गठबंधन को 125 सीटों पर बढ़त है। साथ ही 109 पर महागठबंधन आगे चल रहा है। वहीं, लोजपा की बात करें तो शुरुआती रुझानों में सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

 सभी 243 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती रुझानों में 119 सीटों पर बीजेपी-जेडीयू गठबंधन और 115 सीटों पर महागठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है। 

– बिहार विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर भाजपा, 13 सीटों पर आरजेडी, 12 सीटों पर जेडीयू और 11 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

bihar election results 2020 live updates bihar chunav vote counting nitish kumar tejashwi yadav rjd

-इमामगंज से उदय नारायण चौधरी आगे जीतन राम मांझी 2,000 से अधिक वोट से पीछे चल रहे हैं।

– सिमरी बख्तियारपुर से वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार मुकेश सहनी आगे चल रहे हैं।

– 241 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। इसके मुतबिक, 118 सीटों पर बीजेपी- जेडीयू गठबंधन तो 116 पर महागठबंधन को बढ़ता है।

– न्यूज-18 बिहार-झारखंड के मुताबिक, 216 में एनडीए को 107 और महागठबंधन को 101 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। 

– लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा- तेजस्वी भव: बिहार!

– न्यूज-18 बिहार-झारखंड के मुताबिक, 204 सीटों के रुझान सामने आए हैं। एनडीए के खाते में 99 और महागठबंधन के खाते में 99 सीटें जाती दिख रही हैं। 

– 241 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती रुझान अगर नतीजे में बदलते हैं तो बिहार में एक नई सरकार देखने को मिल सकती है। आरजेडी गठबंधन 124 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, 111 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। लोजपा के खाते में पांच और अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं। 

– राघोपुर से तेजस्वी यादव, पटना साहिब से नंदकिशोर यादव, सरायरंजन से जेडीयू के विजाय कुमार चौधरी, हसनपुर से आरजेडी के तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैँ।

– भारत निर्वाचन आयोग के मु​ताबिक बिहार विधानसभा की 9 सीटों पर भाजपा, 5 सीटों पर आरजेडी, 5 सीटों पर जेडीयू, 3 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

– चर्चित प्रत्याशियों की बात करें तो गया से बीजेपी प्रत्याशी प्रेम कुमार, सहरसा से आरजेडी उम्मीदवार लवली आनंद, छातापुर से  बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह आगे चल रहे हैँ। वहीं, बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा पीछे चल रहे हैं।

 238 सीटों के रुझान सामने आए हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, आरजेडी गठबंधन को 124 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं, 111 पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

– मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह शुरुआती रुझान में आगे चल रहे हैं। 

– बांकीपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और लव सिन्हा और पुष्पम प्रिया चौधरी पीछे चल रही हैं। 

– प्रत्याशियों की बात करें तो लालू प्रसाद यादव के समधी और जेडीयू उम्मीदवार चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं।

– 215 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसके मुताबिक, अभी तक 120 सीटों पर महागठबंधन और 92 पर एनडीए आगे है।

– बेनपट्टी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। बीजेपी प्रत्याशी और नीतीश सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा फिलहाल पीछे चल रहे हैं।

– झंझारपुर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी प्रत्याशी नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। वहीं, सुपौल से नीतीश सरकार में मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

– चेरिया बरियारपुर विधानसबा सीट से नीतीश सरकार में मंत्री रही मंजू वर्मा पीछे चल रही हैँ। 

– मधेपुरा सीट से जन अधिकार पार्टी (JAP) अध्यक्ष पप्पू यादव फिलहाल पीछे चल रहे हैं। आपको बता दें कि एनडीए और महागठबंधन के बीच 74-74 सीटों पर कांटे की टक्कर है।

– सुपौल से जेडीयू उम्मीदवार तो मधुबन सीट से बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। दरभंगा सीट की बात करें तो बीजेपी उम्मीदवार संजय सरावगी 900 मतों से आगे चल रहे हैं।

– बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनता जारी है। शुरुआती रुझानों में दोनों गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। कभी एनडीए को बढ़त मिलती है तो कभी आरजेडी गठबंधन को। 143 सीटों के रुझानों के मुताबिक, 69 सीटों पर एनडीए और 70 पर महागठबंधन को बढ़त है। वहीं, अन्य चार सीटों पर आगे है।

– चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अभी सिर्फ एक सीट के रुझान सामने आए हैं। उसमें बीजेपी आगे चल रही है।

– 122 सीटों के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने फिर एकबार बढ़त बना ली है। 59 सीटों पर आगे चल रही है।

– बिहार विधानसभा में 243 सीटों पर वोटों की गिनता जारी है। अभी तक 100 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं।  इनमें से 49 पर एनडीए और 49 पर महागठबंधन को बढ़त है।

– अब तक 96 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें से 44 पर एनडीए और 48 पर महागबंधन को बढ़त है। वहीं चार पर अन्य आगे चल रहे हैं। 

– एनडीए में जहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं, महागठबंधन में आरजेडी को बढ़त है।

– अभी तक 60 सीटों के रुझान सामने आए हैं। उसके मुताबिक, एनडीए को 27 और महागठबंधन को 31 सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं, दो पर अन्य आगे चल रहे हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles