N/A
Total Visitor
29.6 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

Bihar Board 10th Exam 2022, परीक्षा के पहले दिन ही गणित का पेपर लीक होने की खबर जांच जारी

Bihar Board 10th Exam 2022: बिहार बोर्ड ने आज 17 फरवरी, 2022 से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी है। सरकार ने इस बार कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा तो किया है, लेकिन गणित का पेपर लीक होने के खबर से इन दावों की पोल खुलने लगी है। खबरों के अनुसार मोतिहारी जिले में सोशल मीडिया पर गणित का पर्चा लीक होने की बात सामने आई है। जिला प्रशासन भी इस खबर के सामने आने के बाद जांच में जुट गया है।

जांच टीम गठित
खबरों के अनुसार मोतिहारी जिला अधिकारी ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह लीक किया गया पेपर असली है या बीते साल का। अब तक प्रशासन की ओर से भी मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

इंटर की परीक्षा में फैलाया गया भ्रम
एक फरवरी, 2022 को इंटर की परीक्षा के दौरान भी सोशल मीडिया पर गणित का पेपर वायरल हुआ था। हालांकि, यह पेपर नकली था। शरारती तत्वों ने भ्रम फैलाने के लिए ऐसा किया था।

आज से शुरू हुई है दसवीं की परीक्षा
राज्य के 33 जिलों में आज से दसवीं बोर्ड (मैट्रीक) की परीक्षा शुरू की गई है। परीक्षा के लिए कुल 1525 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अनुमान के मुताबिक इस साल दसवीं की परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। परीक्षा दो पाली में सुबह 9.30 से 12.45 और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक होगी।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »