बेंगलुरु, 5 जनवरी 2025, रविवार। बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को जमानत दे दी है। पुलिस ने इन तीनों को प्रयागराज और गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था।
निकिता पर अतुल को प्रताड़ित करने का आरोप है। अतुल ने आत्महत्या से पहले एक लंबा सुसाइड नोट लिखा था और एक वीडियो भी बनाया था। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और सास-साले पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
पुलिस ने निकिता को 15 दिसंबर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था, जबकि अतुल की सास और साले को प्रयागराज से पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया था।
अतुल के भाई विकास ने निकिता समेत चार लोगों के खिलाफ मराठाहल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें निकिता, निशा, अनुराग और सुशील सिंघानिया का नाम शामिल है।