मेरठ, 30 नवंबर 2024, शनिवार। मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के एक अनुचर रामवीर सिंह बिष्ट को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी शोभापुर चौकी के निकट हुई है।
बताया जा रहा है कि राम सिंह बिष्ट ने एक सैन्य कर्मी के परिवार से रिश्वत मांगी थी। सैन्य कर्मी जोधपुर में तैनात हैं और उनका मकान मेरठ में बन रहा है। राम सिंह बिष्ट ने मकान का निर्माण रुकवा दिया था और बिना नक्शे के निर्माण का हवाला देते हुए रिश्वत मांगी थी।
पीड़ित परिवार ने एंटी करप्शन से शिकायत की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर राम सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की ओर से कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।