N/A
Total Visitor
31.7 C
Delhi
Sunday, August 10, 2025

साइबर धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा: ठाणे पुलिस ने उत्तर प्रदेश में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ठाणे, 20 जनवरी 2025, सोमवार। ठाणे पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला ठाणे जिले के मुंब्रा निवासी एक महिला से जुड़ा है, जिसने पिछले साल अक्टूबर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
महिला ने बताया कि एक व्यक्ति ने शादी से संबंधित वेबसाइट के जरिए उससे 13.54 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने महिला को अपना विश्वास जीतने के लिए एक फर्जी प्रोफाइल बनाया और खुद को अमेरिका में रहने वाला हीरे एवं आभूषण का एक सफल व्यवसायी बताया।
पुलिस ने डिजिटल जानकारी के जरिए भोपाल के 24 वर्षीय सैलून संचालक जैद फुल खान तक पहुंची और उसने लखनऊ के व्यवसायी एजाज अहमद इम्तियाज अहमद नाम के कथित ‘मास्टरमाइंड’ के बारे में सारी बातें बताईं।
पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर का पता लगाने के लिए 12 वर्षीय चाय के एक विक्रेता से मिली सूचना का उपयोग किया। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन में भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लखनऊ-बाराबंकी राजमार्ग पर उसका पीछा किया और छह किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से नौ लैपटॉप, राउटर और मोबाइल फोन बरामद किए और उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »