N/A
Total Visitor
33.7 C
Delhi
Friday, June 20, 2025

सऊदी अरब में भारतीय मजदूरों के लिए बड़ी राहत: जबरन श्रम मजदूरी को खत्म करने वाली नई पॉलिसी लागू

नई दिल्ली, 25 जनवरी 2025, शनिवार। सऊदी अरब में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है, जिससे भारतीय मजदूरों को बहुत फायदा होगा। सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने जबरन श्रम मजदूरी को खत्म करने के लिए एक नई पॉलिसी शुरू की है।
इस पॉलिसी के लागू होने से सऊदी अरब पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने सुरक्षित काम के माहौल बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं और दूसरे देशों से आने वाले मजदूरों के हितों का ख्याल रखा है। इससे भारत के उन मजदूरों को फायदा होगा, जो कम पढ़े लिखे हैं और सऊदी के अनौपचारिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
भारत के बड़ी संख्या में लोग स्किल, सेमीस्किल और अनस्किलिड लेबर के तौर पर सऊदी के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। सऊदी अरब में 26 लाख से ज्यादा भारतीय रह रहे हैं। यह पॉलिसी उनके लिए एक बड़ी राहत होगी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »