जापान की राजधानी टोक्यो से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना हुई है। 24 साल के एक युवक ने ट्रेन में सवार यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमलावर बैटमैन की पोशाक पहने हुए था। पुलिस का कहना है कि रविवार को टोक्यो कम्यूटर ट्रेन कार पर हमला करने वाले एक व्यक्ति ने कई यात्रियों पर चाकू से हमला किया। हमलावर ने ट्रेन के आसपास ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की भी कोशिश की। हमले में कम से कम 10 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।