N/A
Total Visitor
30.8 C
Delhi
Monday, March 31, 2025

दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल की बड़ी बैठक! भगवंत मान और पंजाब विधायकों संग करेंगे चर्चा

नई दिल्ली, 10 फरवरी 2025, सोमवार। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पार्टी विधायकों के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करेंगे। यह बैठक दिल्ली में ‘आप’ की हार के दो दिन बाद हो रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगभग 27 साल बाद सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं, जबकि ‘आप’ 22 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।
चुनाव से पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों सहित ‘आप’ की पूरी पंजाब इकाई ने पार्टी उम्मीदवारों के लिए दिल्ली में आक्रामक प्रचार किया था। पार्टी के स्टार प्रचारक रहे मान ने ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए दिल्ली में रोड शो तक किया था। पंजाब विधानसभा की 177 सीटों में से 92 सीटें जीतकर ‘आप’ ने 2022 में सरकार बनाई थी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »