25.1 C
Delhi
Thursday, March 13, 2025

वाराणसी में साइबर ठगों का बड़ा खेल: मुकेश अंबानी बनकर ठगे 4.49 लाख रुपये!

वाराणसी, 27 नवंबर 2024, बुधवार। साइबर ठग लोगों को लूटने के लिए अलग-अलग और नए-नए तरीके ढूढ़ते हैं। वाराणसी के लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को साइबर ठगों ने बड़े ही चतुराई से ठग लिया। ठगों ने व्यापारी सर्वेश कुमार चौबे को फेसबुक मैसेंजर पर फोन किया और खुद को CBI ऑफिसर बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें मुकेश अंबानी के दफ्तर में विशेष काम से तैनात किया है।
इसके बाद उन्होंने सर्वेश को बताया कि मुकेश अंबानी पूर्वांचल में 500 करोड़ रुपए का एक हॉस्पिटल बनाने का प्लान कर रहे हैं। उसमें उन्हें एक योग्य पार्टनर की जरूरत हैं। अगर आप इंटरेस्ट हों तो बात करवा सकती हूं। उन्हें आप जैसे ही पार्टनर की जरूरत है।
सर्वेश ने महिला कॉलर की बातों को सच मान लिया। महिला ने कहा था कि जल्द ही मुकेश अंबानी आपसे बात करेंगे। उस महिला ने सर्वेश का वॉट्सऐप नंबर मांगा और उसने एक फोन नंबर दिया। कुछ देर बाद उस नंबर पर तीन-चार बार कॉल करने पर एक व्यक्ति ने रिसीव किया। उसने खुद को मुकेश अंबानी बताया।
साइबर जालसाजों ने उससे उद्योगपति मुकेश अंबानी बनकर बात की। सर्वेश को 500 करोड़ रुपए के हॉस्पिटल का प्लान बताया। उसके संचालन के लिए पार्टनर बनने का झांसा देकर जालसाजों ने उनसे 4 लाख 49 हजार रुपए ऐंठ लिए। घटना के संबंध में सर्वेश की तहरीर पर लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस संबंधित नंबरों की डिटेल खंगाल रही है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »