N/A
Total Visitor
27.3 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

वाराणसी पुलिस आयुक्त का बड़ा फैसला: चौकी प्रभारी निलम्बित, यातायात निरीक्षकों को यातायात मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया!

वाराणसी, 9 दिसंबर 2024, सोमवार। वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा चौकी प्रभारी रोडवेज उ0नि0 रविकान्त मलिक को यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में कोई रूचि न लेने के कारण निलम्बित कर दिया गया है। इसके अलावा, यातायात निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी और यातायात निरीक्षक लंका अरूण कुमार तिवारी को भी अपने-अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में कोई रूचि न लेने के कारण यातायात मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए वन-वे, यू-टर्न और कट बन्द करने जैसे कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और अस्पतालों के आसपास सड़कों पर वाहनों की बेतरतीव पार्किंग पर रोक लगाई जाएगी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »