N/A
Total Visitor
30.6 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

दिल्ली में बड़ा विवाद: 89 वर्षीय बाबा पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बाबा ने भी दर्ज कराई शिकायत!

नई दिल्ली, 22 दिसंबर 2024, रविवार। दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक 50 वर्षीय महिला ने 89 वर्षीय स्वंयभू भगवान महंत राजा राम दास पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बाबा ने अप्रैल माह में उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर उसके गले पर धारदार हथियार रखकर धमकाया। महिला ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से बाबा के आश्रम से जुड़ी हुई थी। उसने आरोप लगाया कि बाबा ने उसे आश्रम में बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया। महिला के आरोपों के अनुसार, यह घटना 14-15 अप्रैल की रात को हुई थी।
दूसरी ओर, 89 वर्षीय महंत राजा राम दास ने भी महिला और पांच अन्य पर अपनी संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। बाबा ने महिला और छह अन्य लोगों पर आश्रम पर अवैध कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच प्रारंभिक अवस्था में है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने बाबा से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। फिलाहाल, दोनों ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस अभी इस घटना की जांच कर रही है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »