14.1 C
Delhi
Wednesday, February 5, 2025

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव: 22 जिला जजों और 2 एडीजे के ट्रांसफर

प्रयागराज, 9 नवंबर 2024, शनिवार। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए 22 जिला जजों और 2 एडीजे रैंक के न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इस सूची में कई जिलों के जजों के ट्रांसफर किए गए हैं, जिनमें बबिता रानी को सहारनपुर से शाहजहांपुर, ब्रह्मदेव शर्मा को शाहजहांपुर से मुरादाबाद, तरुण सक्सेना को रायबरेली से सहारनपुर, सुधीर कुमार पंचम को मैनपुरी से बरेली भेजा गया है।
इसके अलावा, रंजय कुमार वर्मा को फतेहपुर से अयोध्या, रामेश्वर को मऊ से कासगंज, पंकज कुमार अग्रवाल को बदायूं से मैनपुरी, मनोज कुमार तृतीय को सीतापुर से बदायूं, संजीव शुक्ला को आजमगढ़ से हरदोई, जयप्रकाश पांडेय को सुल्तानपुर से आजमगढ़ भेजा गया है।
सैय्यद एसएमबी असिम को कासगंज से लखीमपुर खीरी, डॉ. अजय कुमार द्वितीय को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, विनय कुमार द्विवेदी को मुजफ्फरनगर से बस्ती, अनमोल पाल को मिर्जापुर से फतेहपुर, सुनील कुमार चतुर्थ को चंदौली से मऊ, राजकुमार सिंह को हरदोई से रायबरेली भेजा गया है।
इसके अलावा, दिनेश कुमार द्वितीय का एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट कुशीनगर पड़रौना का उसी जिले में उसी पद पर पॉक्सो कोर्ट में और ज्योत्सना सिंह प्रथम को कुशीनगर पड़रौना से एडीजे आगरा ट्रांसफर किया गया है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »