N/A
Total Visitor
31.7 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका! हेमंत सोरेन की सरकार में नहीं मिलेगा डिप्टी सीएम का पद!

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2024, बुधवार। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कई नेताओं से मुलाकात की। इस बीच, कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि झारखंड में उन्हें डिप्टी सीएम का पद नहीं मिलेगा। जेएमएम ने यह पद देने से मना कर दिया है।
हालांकि, कांग्रेस को 4 मंत्री पद मिलेंगे। इन पदों के लिए रामेश्वर उरांव, दीपिका पांडे सिंह, इरफान अंसारी और अनूप सिंह और श्वेता सिंह में से कोई एक नाम शामिल हो सकता है। इनमें से तीन नेता पहले भी हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। चौथे नाम को लेकर पार्टी के भीतर अभी चर्चा जारी है।
अनूप सिंह धनबाद से आते हैं, सवर्ण और राजपूत समाज से हैं। राजेन्द्र सिंह के बेटे हैं, रसूखदार, बड़ा, पुराना और मजदूर यूनियन की सियासत पर पकड़ रखने वाला परिवार है। दूसरी ओर श्वेता सिंह, बोकारो के बड़े नेता समरेश सिंह की बहू हैं। यूथ कांग्रेस से हैं, पिछला चुनाव कम मतों से हारी थीं, पहली बार जीती हैं। अब हाईकमान को इन दो नामों में से किसी एक पर मुहर लगाना है।
हेमंत सोरेन की दिल्ली यात्रा: राहुल-प्रियंका से मुलाकात, केजरीवाल से भी की बातचीत!
पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। बता दें, झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा को 34 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 16 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि बीजेपी 21 सीट जीतने में सफल रही। आरजेडी को 4 सीटें मिलीं, और एक सीट एजेएसयूपी और एलजेपीआरवी को मिली। सीपीआईएमएल को 2 सीटें मिलीं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »