24.1 C
Delhi
Sunday, February 23, 2025

केजरीवाल पर बड़ा हमला! बीजेपी ने लॉन्च किया ‘आपदा-ए-आजम’ गाना, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

नई दिल्ली, 12 जनवरी 2025, रविवार। बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक गाना ‘आप-दा-ए-आजम’ लॉन्च किया, जिसमें केजरीवाल पर कथित तौर पर भ्रष्टाचार और लूट से बनाए गए शीशमहल की कहानी बयां की गई है। सचदेवा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली को संभालने और परिवर्तन करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने अपने व्यवहार में ही परिवर्तन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता विकास ढूंढ रही है, लेकिन केजरीवाल विकास कार्य बताने की जगह उन्हें गाली देने का काम कर रहे हैं।
इस गाने में केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं और उन्हें ‘आपदा-ए-आजम’ कहा गया है। सचदेवा ने कहा कि यह गाना केजरीवाल के ‘भ्रष्टाचार’ और करदाताओं के पैसे से तैयार ‘शीशमहल’ की कहानी बयां करता है। यह गाना और पोस्टर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के चुनाव अभियान का हिस्सा है। सचदेवा ने कहा कि यह गाना और पोस्टर केजरीवाल के ‘भ्रष्टाचार’ को उजागर करने के लिए है और दिल्ली की जनता को सच्चाई के बारे में बताने के लिए है।
बता दें, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर भारतीय जनता पार्टी लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही हैं। हाल ही में, दिल्ली BJP के दफ्तर में केजरीवाल के आवास का 3D मॉडल लगाया गया, जिसके जरिए AAP सरकार पर निशाना साधा गया। इसी कड़ी में अब ‘आपदा-ए-आजम’ गाना लॉन्च किया गया है, जिसमें केजरीवाल के बंगले को लेकर निशाना साधा गया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल ने दिल्ली के खून पसीने को लूटकर एक शीशमहल बनाया है, जो दिल्ली के माथे पर कलंक है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »