N/A
Total Visitor
30.2 C
Delhi
Saturday, August 2, 2025

सीबीआई का बड़ा एक्शन: पर्यावरण वकील ऋत्विक दत्ता और उनके संगठन के खिलाफ आरोपपत्र दायर!

नई दिल्ली, 21 जनवरी 2025, मंगलवार। सीबीआई ने पर्यावरण मामलों के जाने-माने वकील ऋत्विक दत्ता और उनके संगठन ‘लीगल इनिशिएटिव फॉर फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंट’ (लाइफ) के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। यह आरोपपत्र विदेशी निधि से संबंधित नियमों के कथित उल्लंघन के लिए दायर किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यहां एक विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोपपत्र में सीबीआई ने दत्ता, पर्यावरण वकालत समूह लाइफ, राहुल चौधरी और अन्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के अलावा विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन के तहत आरोपी बनाया है।
सीबीआई ने अप्रैल, 2023 में केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक शिकायत पर मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दत्ता का संगठन, लाइफ, भारतीय कोयला परियोजनाओं के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका स्थित अर्थ जस्टिस (ईजे) से धन प्राप्त कर रहा था।
दत्ता कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के विजेता हैं, जिनमें कानून के उपयोग के माध्यम से भारत में पर्यावरण की रक्षा के प्रयास के लिए स्वीडन का 2021 का नोबेल पुरस्कार के विकल्प के रूप में राइट लाइवलीहुड पुरस्कार भी शामिल है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »