N/A
Total Visitor
31.3 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा- इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस और इंडी गठबंधन का झूठ जनता जान चुकी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्ष अपराधियों में जाति को तलाश रहा है। योगी सरकार की अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति है। विपक्ष की विभेदकारी व संविधान विरोधी नैरेटिव को जनता ने नकार दिया है। इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस और इंडी गठबंधन का झूठ जनता जान चुकी है। जनता को पीएम मोदी और उनके कामों पर भरोसा है। वह केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें जनता ने लगातार तीसरी बार बागडोर सौंपी है। वह भारत के इकलौते ऐसे नेता हैं, जो 22 साल से लगातार जनसेवा व जन सरोकारों से जुड़े हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार का पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »