N/A
Total Visitor
31.3 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

भोपाल : चरित्र पर शक के चलते शराबी पति ने पत्नी की हथेली और पंजा काटा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐला मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। भोपाल में एक शराबी आदमी ने अपनी पत्नी की हथेली और पंजा सिर्फ इसलिए काट दिया क्योंकि उसे उसके चरित्र पर शक था। पत्नी का फिलहाल अस्ताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार देर रात की है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निशातपुरा के पारस कॉलोनी में 32 वर्षीय प्रीतम सिंह सिसोदिया पत्नी संगीता और एक सात साल के बेटे के साथ रहता था। प्रीतम मजदूरी करता है उसकी पत्नी इंदौर की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर है।

प्रीतम की पत्नी 15-15 दिन में भोपाल आती रहती है। वह जब घर आती थी तो फोन पर बात करती रहती थी। हालांकि, यह प्रीतम को गंवारा नहीं था और मंगलवार को शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसकी पत्नी फोन पर बात कर रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रीतम ने पत्नी पर फरसे से हमला कर दिया और बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया।

मां को खून से लथपथ देखकर दोनों का 7 वर्षीय बच्चा चिल्लाने लगा। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस जब पहुंचीं, तब प्रीतम कमरे में फरसा लेकर खड़ा था और वह पुलिस टीम पर भी हमले की बात कह रहा था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »