N/A
Total Visitor
26.6 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

भाजपा ने कहा- सीएम धामी के नेतृत्व में एक वर्ष मे कई ऐतिहासिक कार्य हुए

भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक वर्ष मे कई ऐतिहासिक कार्य हुए है और राज्य ने विकास के नये आयाम छुए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस अवधि मे भाजपा के खाते मे कई उपलब्धियां दर्ज हुईं। कई निर्णय दूसरे राज्यों के लिए भी नजीर बने।

नकल विरोधी सख्त कानून देश मे पहली बार उत्तराखंड मे आया है और इससे युवा और पूरा जनमानस खुश है। यहां तक कि दूसरे राज्य भी इस कानून को लेकर उत्साहित हैं और अपने राज्य मे लागू कर सकते हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के जीरो टॉलरेंस की नीति का भी पूरी पारदर्शिता के साथ अनुपालन किया गया है।

नकल माफिया सलाखों के पीछेकठोर धर्मांतरण कानून हो या समान नागरिक आचार संहिता का कानून लाने मे उनकी बेहतर पहल है। भर्ती घोटालों से निपटने में पारदर्शी नीति के तहत नकल माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाया तो जोशीमठ आपदा से निपटने में प्रयास मुख्यमंत्री ने सूझबूझ से कार्य कर खुद को साबित किया है। आज बेहतर पुनर्वास नीति का लाभ प्रभावितों को मिल रहा है।

महिला क्षैतिज आरक्षण और आंदोलनकारियों को आरक्षण बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन जिसमें उन्होंने आगामी दशक को उत्तराखंड का कहा है, धामी सरकार तेजी से उस ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री धामी वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा के विजन पर कार्य कर रहे हैं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »