N/A
Total Visitor
36.2 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

बाढ़ से प्रभावित लोगों के बुनियादी सुविधाओं का रखा जाए : सुरेश खन्ना

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सलारपुर व हुकुलगंज का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये
वाराणसी, उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सलारपुर एवं हुकुलगंज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। उनके बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने नियमित रूप से साफ-सफाई एवं दवाओ का छिड़काव कराये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि विशेष रूप से बाढ़ का पानी उतरने पर क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए।
प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्राथमिक विद्यालय, सलारपुर एवं दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल के बाढ़ राहत शिविर का भी निरीक्षण किया तथा बाढ़ पीड़ितों से चिकित्सा व्यवस्था, राशन वितरण और राहत कार्यों की जानकारी ली। लोगों से वार्ता कर राहत शिविर में उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियो को निर्देशित किया कि राहत शिविर में लोगों को समय से नाश्ता, खाना और बच्चों को समय से दूध और केला आदि दिया जाए।
बाढ़ राहत शिविर में आवासित लोगों से भी प्रभारी मंत्री ने वार्ता कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए पूछा कि किसी भी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विद्या विहार इण्टर कॉलेज सलारपुर, रसूलगढ़ में 50 बाढ़ पीड़ितों को राहत खाद्यान्न सामग्री किट उपलब्ध कराये और बच्चों को चॉकलेट, ट्रॉफी भी वितरित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के प्रति योगी सरकार पूरी संवेदनशीलता है और युद्ध स्तर पर बचाव एवं राहत कार्य में प्रशासन के लोग लगे है।
प्रदेश के हर नागरिक का जीवन हमारे लिए अमूल्य है। लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपदा के इस समय मे सरकार पूरी तत्परता व प्रतिबद्धता से आपके से खड़ी है। इस दौरान दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम , अपर पुलिस कमिश्नर एस. चेनप्पा, उप जिलाधिकारी सदर, एडीएम फाइनेंस आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »