N/A
Total Visitor
32.9 C
Delhi
Saturday, July 5, 2025

टेकनेक्स 2025 में बरेका मंडप का धमाकेदार आगाज, लोकोमोटिव मॉडल्स और तकनीकी नवाचारों ने छात्रों को किया आकर्षित

वाराणसी, 2 मार्च 2025, रविवार। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित 86वें टेक फेस्ट “टेकनेक्स 2025” में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च तक स्वतंत्रता भवन, बी.एच.यू. में किया गया, जिसमें देशभर के तकनीकी संस्थानों के छात्रों ने अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने रविवार को बरेका मंडप का भ्रमण किया और वहाँ प्रदर्शित लोकोमोटिव मॉडलों, इंफोग्राफिक्स और तकनीकी नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बरेका का योगदान न केवल भारतीय रेलवे बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सराहनीय है।
टेकनेक्स 2025 में बरेका मंडप को आधुनिक तकनीकों और नवाचारों से सुसज्जित किया गया था। यहाँ प्रदर्शित लोको रनिंग और स्टैटिक मॉडल्स छात्रों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने। बरेका प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के तकनीकी विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को रेल इंजन निर्माण, तकनीकी पहलुओं और नवाचारों के बारे में गहन जानकारी दी गई।
इस मंडप में हॉट प्लेट तकनीक, वॉयस और वीडियो कैप्चरिंग सुविधा, बायो-टॉयलेट सिस्टम, स्पीड, ब्रेक सिस्टम और हाई-स्पीड रेल संचालन की विस्तृत तकनीकी में छात्रों की विशेष रुचि रही। यह आयोजन छात्रों के लिए तकनीकी ज्ञान और नवाचारों को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट अवसर साबित हुआ।
जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बरेका द्वारा निर्मित 99% से अधिक स्वदेशी उपकरणों से बने रेल इंजन न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हैं। वर्तमान में बांग्लादेश, म्यांमार, मलेशिया, श्रीलंका, अंगोला, सेनेगल, माली, तंजानिया, सूडान, वियतनाम जैसे कई देशों में बरेका निर्मित लोकोमोटिव सफलतापूर्वक परिचालित हो रहे हैं। इन इंजनों की बढ़ती मांग वैश्विक रेलवे क्षेत्र में बरेका की उत्कृष्टता को दर्शाती है।
बी.एच.यू. टेकनेक्स प्रदर्शनी में बरेका का आकर्षक मंडप न केवल छात्रों बल्कि शोधकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बना रहा। मंडप में बरेका में निर्मित किये जा रहे लोको के विभिन्न तकनीकी पहलुओं को चित्रों, ट्रांसलाइट्स, मॉडलों और डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
बरेका प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों ने छात्रों के सवालों का विस्तृत उत्तर देकर उनके ज्ञान में वृद्धि की। छात्रों ने भारतीय रेलवे के विकास और बरेका के योगदान को लेकर गहरी उत्सुकता दिखाई।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »