N/A
Total Visitor
28.4 C
Delhi
Monday, August 11, 2025

रायबरेली जेल में बंदी रेडियो की शुरुआत, संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं!

रायबरेली, 26 नवंबर 2024, मंगलवार। रायबरेली जेल में कैदियों के लिए एक अनोखी पहल शुरू हुई है – बंदी रेडियो! इस रेडियो पर भक्ति और देशभक्ति गीतों के अलावा फरमाइशी गानों का कार्यक्रम भी चलेगा। जेल अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि यह रेडियो पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।
इस रेडियो का उद्देश्य कैदियों में नकारात्मक सोच को समाप्त करना है। जेल अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न अनुसंधानों से यह प्रमाणित है कि संगीत नकारात्मक ऊर्जा का क्षय करता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए रायबरेली जिला जेल में बंदी रेडियो की शुरुआत हुई है।
जेल अधीक्षक अमन सिंह ने बताया कि रेडियो जॉकी का काम वह बंदी करेंगे जो जेल में आने से पहले डीजे से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगीत नकारात्मक ऊर्जा का क्षय करता है, जो कैदियों के लिए फायदेमंद होगा।
इसी बीच, रायबरेली में संविधान दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकृत किया गया था। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बबोधन का सजीव प्रसारण किया गया और संविधान उद्देशिका का पाठन कराया गया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »