N/A
Total Visitor
29.1 C
Delhi
Thursday, July 24, 2025

आजम खान का इंडिया गठबंधन पर हमला: क्या सपा से अलग होकर बनाएंगे नई राह?

नई दिल्ली, 12 दिसंबर 2024, गुरुवार। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की सियासी राहें आगे क्या रुख लेंगी, यह सवाल इन दिनों यूपी की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। आजम खान के नजदीकी नेता बताते हैं कि रामपुर के मामले में इंडिया गठबंधन पर निशाना साध आजम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही संदेश देने का काम किया है।
आजम खान ने जेल से एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने इंडिया गठबंधन पर मुस्लिमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों पर इंडिया गठबंधन को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी, अन्यथा मुस्लिमों को भविष्य पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
आजम खान के इस पत्र ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। सपा के नेता बताते हैं कि आजम खान की सियासी राहें आगे क्या रुख लेंगी, यह सवाल इन दिनों यूपी की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या आजम खान सपा से अलग होकर अपनी नई राह बनाएंगे?

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »