N/A
Total Visitor
33.1 C
Delhi
Saturday, March 29, 2025

औरंगजेब महान नहीं, बल्कि एक क्रूर शासक: केंद्रीय मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल का तीखा हमला

नई दिल्ली, 7 मार्च 2025, शुक्रवार। केंद्रीय मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने महाराष्ट्र सपा विधायक अबू आजमी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने औरंगजेब को महान बताया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति अपने चार भाइयों को मारकर सिंहासन पर बैठा हो और अपने पिता को जेल में कैद कर दिया हो, वह महान कैसे हो सकता है?
उन्होंने आगे कहा कि औरंगजेब कट्टर सुन्नी था और उसने तलवार की नोक पर लाखों हिंदुओं को मुसलमान बनाया। औरंगजेब के शासनकाल में ही जजिया कर लगाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को जेल में कैद कर दिया था और शाहजहां ने अपने पुत्र के लिए लिखा था कि तुझसे तो अच्छे हिंदू धर्म में बेटे होते हैं जो मृत्यु के बाद भी अपने पिता के लिए तर्पण करते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि बादशाह को हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समान नजर आने चाहिए। उन्होंने सपा, कांग्रेस और आप नेताओं पर आरोप लगाया कि वे मुस्लिम वोटों की खातिर ऐसे बयान देते हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »