N/A
Total Visitor
30.8 C
Delhi
Monday, March 31, 2025

गणतंत्र दिवस पर आतिशी का संदेश: स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम प्रतिबद्ध

नई दिल्ली, 25 जनवरी 2025, शनिवार। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए उनके सपनों को साकार करने के वास्ते उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। आतिशी ने छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में बोलते हुए लोगों से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का आग्रह किया।
उन्होंने भगत सिंह, महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय और चंद्रशेखर आजाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख किया, जिन्होंने अपने बारे में नहीं, देश के बारे में सोचा। आतिशी ने भारत की परिवर्तनकारी यात्रा और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने में बी.आर आंबेडकर के नेतृत्व में तैयार किए गए संविधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और बाबा साहेब के सपनों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।
आतिशी ने प्रमुख क्षेत्रों, विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में दिल्ली सरकार के कामों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके गरीब परिवारों के बच्चों के जीवन को बदल दिया है। आतिशी ने यह भी कहा कि दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है जो निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा और चौबीसों घंटे बिजली प्रदान करता है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »