केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के राज्यों में सीमा विवाद सुलझाने के लिए सक्रिय है। गुरुवार को असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा व मिजोरम के सीएम जोरामथंगा दिल्ली पहुंचे। दोनों ने राजधानी के असम हाउस में साथ में रात्रिभोज किया। दोनों सीएम शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। उम्मीद है कि असम-मिजोरम के बीच सीमा विवाद पर सार्थक चर्चा होगी।