आज एशियाई खेलों का 13वां दिन है। 12 दिन में भारत कुल 86 पदक जीत चुका है। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को आज का पहला पदक तीरंदाजी में मिला है। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। अंकिता, सिमरनजीत और भजन की जोड़ी ने वियतनाम को हराकर कांस्य पदक जीता।