N/A
Total Visitor
28.5 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

नक्सलवाद को एक और झटका! ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, 14 नक्सली ढेर

नई दिल्ली, 21 जनवरी 2025, मंगलवार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी है, जिसमें ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 नक्सलियों को मार गिराया गया है। यह कार्रवाई सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में हुई है।
शाह ने इसे नक्सलवाद पर एक और बड़ा प्रहार बताया है और कहा है कि ‘नक्सल मुक्त भारत’ के संकल्प और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है कि सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया है।
एक अधिकारी ने बताया है कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सोमवार देर रात और मंगलवार की सुबह हुई ताजा गोलीबारी में हुई है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »