भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर इंडोनेशिया के बाली में नवंबर मध्य में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक में मुहर लगेगी। वहीं ट्विटर के साथ हुई डील के बाद एलन मस्क ने एक और एलान किया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके कहा है कि प्रतिबंधित किए गए खातों पर फैसले के लिए जल्द ही ट्विटर में एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन किया जाएगा। साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, इंडिगो की उड़ान 6ई-2131 (दिल्ली से बैंगलोर) विमान में संदिग्ध चिंगारी दिखाई दी।
इंडोनेशिया में लगेगी भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर
भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर इंडोनेशिया के बाली में नवंबर मध्य में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक में मुहर लगेगी। इस बैठक के इतर ब्रिटेन के नवनिर्वाचित पीएम ऋषि सुनक और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी।
एलन मस्क का एलान, बंद खाते कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल की समीक्षा के बाद ही दोबारा बहाल होंगे
ट्विटर के साथ हुई डील के बाद एलन मस्क ने एक और एलान किया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके कहा है कि जल्द ही ट्विटर में एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन किया जाएगा। यह काउंसिल कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े फैसले लेगी। इस काउंसिल की समीक्षा के बाद ही बंद हो चुके खातों को दोबारा बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा।
इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, टेक ऑफ के वक्त इंजन से निकली चिंगारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, इंडिगो की उड़ान 6ई-2131 (दिल्ली से बैंगलोर) विमान में संदिग्ध चिंगारी दिखाई दी। इसके बाद उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक विमान में सभी यात्री सुरक्षित हैं।
पाकिस्तान के कराची में मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारियों की पीट-पीटकर हत्या
पाकिस्तान के व्यापारिक केंद्र कहे जाने वाले शहर कराची में सड़क पर होने वाले अपराध की एक और घटना सामने आई है। यहां गुस्साई भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में एक मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार दोपहर को माचर कॉलोनी में हुई।
सत्ता बदलते ही शिंदे सरकार ने दिया गठबंधन महा विकास आघाड़ी को झटका
महाराष्ट्र में एक समय राज करने वाले गठबंधन महा विकास अघाड़ी के सत्ता से जाते ही शिंदे सरकार ने तगड़ा झटका दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सरकार ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन के 25 नेताओं की सुरक्षा हटा दी है।
चीन के शंघाई के यांगपू जिले में सामूहिक कोविड जांच के आदेश, लॉकडाउन लागू
चीन में इस बार भी कोरोना देखा जा रहा है। यहां तीन वर्ष पूर्व वुहान से फैला कोरोना वायरस एक बार फिर सामने आया है, जिसके बाद शहर में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। इसी तरह चीन के व्यावसायिक शहर शंघाई के प्रशासन ने अपने यांगपू जिले के सभी 13 लाख लोगों की कोविड-19 की जांच के शुक्रवार को आदेश दिए।
वनवास के छह साल बाद सियासी रण में आजम की वापसी मुश्किल, सपा को लगा झटका
मुस्लिमों में तगड़ी पकड़ रखने वाले और सपा के कद्दावर नेता आजम खां की विधानसभा की सदस्यता तो गई ही, साथ ही वे आगे छह साल तक चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे। गर्दिश के दौर से गुजर रहे आजम के सामने यह बड़ी चुनौती होगी कि वह अगले चुनाव तक क्या इसी पुराने अंदाज में अपनी वापसी कर पाएंगे।
वापस आते ही घरवालों पर बरसे सलमान खान
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ अलग देखने को मिल रहा है। यह शो शुरुआत से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को शो का वीकएंड एपिसोड प्रसारित किया गया।
यूक्रेन में जैविक हथियारों पर भिड़े रूस-पश्चिमी देश, पुतिन बोले- खतरनाक दौर में दुनिया
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में जैविक हथियारों की मौजूदगी के आरोप लगाने के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने उन्हें खारिज कर दिया है। यूक्रेन में जैविक हथियारों को लेकर दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की यूक्रेन संबंधी तीसरी बैठक में भी भिड़ गए।
पिछली तीन तिमाहियों से उच्च स्तर पर पहुंची महंगाई से निपटना भारत के लिए परीक्षा, निवेश पर असर
देश में उच्च महंगाई से पिछले 9 महीने से कोई राहत नहीं मिल रही है। इसका असर खपत व निवेश पर पड़ रहा है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के सदस्य शशांक भिड़े ने कहा कि बाहरी दबावों यानी आयातित महंगाई की वजह से पिछली तीन तिमाहियों से खुदरा महंगाई की दर ऊंची बनी हुई है। इससे निपटने के लिए बेहतर नीतिगत प्रयास जरूरी हैं।