23.1 C
Delhi
Saturday, March 15, 2025

भाजपा के नये जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा जल्द, 16 मार्च को होगी लिस्ट जारी

लखनऊ, 15 मार्च 2025, शनिवार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नये जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश में प्रदेश चुनाव अधिकारी डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दी है। उन्होंने बताया कि लिस्ट में जिले के सभी पदाधिकारियों सहित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। लिस्ट की घोषणा जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके की जाएगी, जिसमें पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्रीगण मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही वर्तमान जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष भी उपस्थित रहेगें।
जिन महानगरों में दो महानगर अध्यक्ष घोषित हैं, वहां पर एक ​अतिथि एवं एक पर्यवेक्षक मंच पर रहेगें। लेकिन कार्यक्रम एक ही होगा, क्योंकि महानगर में एक ही कार्यालय होता है। इसमें गाजियाबाद और लखनऊ में महानगर में ही जिला कार्यालय स्थित है तो वहां दो कार्यक्रम होगें। मंच से ही जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी और सभी कार्यकर्ता मिलकर नये अध्यक्ष का स्वागत करेगें।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन पर्व एक कदम और बढ़ने जा रहा है। इसमें जिला व महानगर के अध्यक्षों की घोषणा होते ही दूसरे पदों के लिए याेजना बनने लगेगी। जिलों व महानगरों में अध्यक्ष मिलने पर सभी कार्यकर्ता एक बार फिर से घुलमिल कर होली खलेगें।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »