N/A
Total Visitor
30.9 C
Delhi
Friday, July 4, 2025

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस सपा बसपा कितना भी जोर लगा ले पर मंदिर बनने से अब कोई नहीं रोक सकता

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को हरदोई जिले पहुंचे। गृहमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने युवाओं को जिगर के टुकड़े संबोधित करते हुए कहा कि हरदोई भगवान नरसिंह और मदारी पासी, गंगा और गोमती की भूमि है।

हरदोई की रैली में भारी जन समूह दिखाता है कि 2015 से 2017, 2019 में भाजपा सरकार बनी और अब 2022 में भी जनता की लहर भाजपा की सरकार बनाएगी। एक समय था जब माफियाओं का राज था, माताओं- बहनों को घर से बाहर निकलने में डर लगता था।

2017 में जब योगी के नेतृत्व में सरकार बनी, सभी माफियाओं और बाहुबलियों को जमीदोज और जेल का रास्ता दिखाया।  भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया। सालो से श्रीराम मंदिर के लिए संघर्ष किया और आज उसे धरातल पर उतरने का काम किया।

विपक्ष ताने मारता था की मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे। 2019 में मोदी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और 5 अगस्त को भूमि पूजन कराया। सपा बसपा कांग्रेस कितना भी जोर लगा ले पर मंदिर अब बनने से कोई नहीं रोक सकता।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि केेंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा में तीन एएसपी, 23 डिप्टी एसपी, 30 इंस्पेक्टर, 130 सबइंस्पेक्टर, 800 सिपाही लगाए गए हैं। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी और सीआरपीएफ की 21 सदस्यीय टीम भी शामिल है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »