केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यूपी पहुंचे और अपनी पहली ही रैली में उन्होंने यह साफ कर दिया कि 2022 के चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही सीएम चेहरा होंगे। उन्होंने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज किया। प्रदेश में भाजपा के चार करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भाजपा को 2022 में जिताएं तो हम इस प्रदेश को नंबर एक प्रदेश बना देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए जीत का मंत्र दिया।