24.1 C
Delhi
Sunday, February 23, 2025

अमित शाह पर टिप्पणी मामला: उच्चतम न्यायालय ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्यवाही पर लगाई रोक

नई दिल्ली, 20 जनवरी 2025, सोमवार। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दायर आपराधिक मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यह मामला 2019 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नवीन झा द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा में एक भाषण के दौरान अमित शाह को ‘हत्यारा’ कहा था।
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने राहुल गांधी की अपील पर झारखंड सरकार और भाजपा नेता को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। गांधी ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है, जिसने निचली अदालत में उनके खिलाफ जारी कार्यवाही को रद्द करने का अनुरोध करने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »