35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

अमित शाह ने भाजपा की पूर्णियां मंडल की संगठानात्मक बैठक में हिस्सा लिया, कही ये बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान किशनगंज में केंद्रीय गृह मंत्री ने भाजपा की पूर्णियां मंडल की संगठानात्मक बैठक में हिस्सा लिया। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने अपने दो दिनी बिहार दौरे के दूसरे दिन आज सुबह किशनगंज स्थित बूढ़ी काली मंदिर में पूजा से शुरुआत की। शाह ने दोपहर में एसएसबी की पांच सीमा चौकियों का उदघाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने जैसी खुली सीमा (नेपाल व भूटान) से देश को खतरे भी गिनाए। उन्होंने कहा कि इन देशों से दोस्ताना रिश्तों के बाद भी कुछ तत्व काली कमाई के लिए तस्करी को जरिया बनाते हैं।

बिहार व झारखंड में नक्सवाद खत्म: शाह
शाह ने कहा कि एसएसबी के जवानों ने पूर्वोत्तर में नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ी है। इसके कारण बिहार और झारखंड क्षेत्रों में नक्सलवाद समाप्त होने के कगार पर है। हम यह भी कह सकते हैं कि यह यहां समाप्त हो गया है।

आम चुनाव की तैयारियों पर भी फोकस
माना जा रहा है कि वरिष्ठ भाजपा नेता शाह 2024 के आम चुनाव की तैयारियों के लिए सीमांचल जैसे संवेदनशील इलाके के दौरे पर हैं। शाह ने किशनगंज के प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर में पूजा से दिन की शुरुआत की। बूढ़ी काली मंदिर लंबे समय से हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता रहा है। किशनगंज में 50 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी है। शाह ने शुक्रवार रात यहीं बिताई थी।

नीतीश और लालू पर बोला था हमला
इससे पहले कल अमित शाह ने पूर्णिया में लालू यादव व नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लालू यादव को नसीहत दी कि कहीं नीतीश कुमार फिर से पाला न बदल लें। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज वापस लौट आया है, आने वाले चुनाव में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles