13.1 C
Delhi
Friday, February 7, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर सबकी निगाहें, जानें क्या है इस दौरे का महत्व

नई दिल्ली, 7 फरवरी 2025, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर सबकी निगाहें हैं। वह 12 फरवरी से दो दिवसीय अमेरिका यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। अमेरिका की यात्रा से पहले, मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे। वहां पर वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे।
मोदी और मैक्रों भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री और मैक्रों मार्सिले जाएंगे, जहां वह भारत के महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। नेता युद्ध कब्रिस्तान का भी दौरा करेंगे और प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मोदी और मैक्रों आईटीईआर के स्थल काडारचे का दौरा करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही उनके और मोदी के बीच बहुत करीबी संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग, आतंकवाद-निरोध, हिंद-प्रशांत सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के हितों में स्पष्ट समानता है।
उन्होंने कहा, अमेरिका में 54 लाख की संख्या में भारतीय समुदाय है तथा अमेरिकी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 350,000 से अधिक भारतीय छात्र इस संबंध को और मजबूत करते हैं। विदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा इस महत्वपूर्ण साझेदारी को और दिशा तथा गति प्रदान करेगी। हम उम्मीद करते हैं कि यात्रा के अंत में एक संयुक्त वक्तव्य पारित किया जाएगा, जिसे समय आने पर साझा किया जाएगा।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »