नये साल का आगाज हो गया है। दुनियाभर में इस मौके पर ढेरों कार्यक्रम हुए। कहीं आतिशबाजी हुई, तो कहीं पूजा स्थल पर जाकर लोगों ने प्रार्थना की। नए साल के पहले भारत में भी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा दिखा।
•मुंबई में नये साल का स्वागत लोगों ने मोबाइल का फ्लैश जलाकर किया।
•जापान में नये साल के मौके पर सरकारी बिल्डिंगों को सजाया गया।
•थाईलैंड में भी नये साल का जश्न शानदार तरीके से मना। लोगों ने धार्मिक स्थलों पर जाकर प्रार्थना की और आतिशबाजी के साथ नये साल का स्वागत किया