दो दिन पूर्व गोकशों ने की थी पुलिस टीम पर फायरिंग।
अंबेडकरनगर। अवैध गोकशी की शिकायत पर दो दिन पूर्व अलनपुर पहुंची पुलिस पार्टी पर गोकशों द्वारा की गई फायरिंग के बाद रविवार को पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। भारी पुलिस बल ने गांव में मारा छापा मारकर सर्च अभियान चलाया। जिसमें कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है।
बताया गया कि इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अलनपुर में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस दौरान पूरे गांव में दहशत का माहौल रहा। बताया गया कि दो दिन पहले गोकशी की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने गांव में दबिश दी थी। आरोप है कि इस दौरान गो तस्करो ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया था। उसी के बाद आज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने सुबह ही गांव को छावनी में बदल दिया। यद्यपि आरोपी पुलिस टीम के आने की भनक लगते ही फरार हो गए लेकिन पुलिस ने कई लोगों की गिरफ्तारी की है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मीडिया का प्रवेश वर्जित कर रखा था। यह दबिश एक दम सुबह सुबह की गई जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी भी मौजूद रहे।