समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को बिधूना कस्बा में व्यापारी और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के साले नितिन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंनें कहा कि 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कस्बा में पार्टी के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता जानबूझ कर बुलवाते हैं कि वो पिछड़े हैं और पिछड़ों में झगड़ा बना रहे।
सपा मुखिया ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो भी वायदे किए सभी झूठे निकले। नोटबंदी के बहाने कालाधन वापस लाने और भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कही। मगर आज भ्रष्टाचार की सीमाएं टूट गयीं हैं। कोई स्थान नहीं बचा जहां पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार न हो।