मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अब अखिलेश यादव होंगे। दरअसल, मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से जीशान सिद्दीकी को हटा दिया गया है।
कांग्रेस के पूर्व नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान सिद्दीकी के खिलाफ पार्टी ने एक्शन लिया है। उन्हें मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया। मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर तब सियासी बवाल खड़ा हुआ, जब इस महीने की शुरुआत में जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दीकी कांग्रेस छोड़कर अजित पवार वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे।
भूख हड़ताल जारी
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने ‘सेज सोयारे’ लागू करने की मांग को लेकर अपनी भूख हड़ताल जारी रखी है।
सरकार ने मराठा समुदाय के पक्ष में फैसला लिया
महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा, ‘सरकार ने मनोज जरांगे पाटिल और मराठा समुदाय की मांगें पूरी की हैं। सरकार आई आपत्तियों का अध्ययन करेगी और उन पर फैसला लेगी। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि विरोध करने की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार ने मराठा समुदाय के पक्ष में फैसला लिया है।’