N/A
Total Visitor
31.6 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

योगी आदित्यनाथ के दावे पर अजय राय का पलटवार: नाविकों ने श्रद्धालुओं से लूटे पैसे?

वाराणसी, 6 मार्च 2025, गुरुवार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होंने सदन में जिस नाविक की वाहवाही की, उसकी हिस्ट्रीशीट तो देश के सामने आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नाविकों ने श्रद्धालुओं से मनमाने ढंग से पैसे लूटे हैं और सरकार के किसी भी मानक का पालन नहीं हुआ है।
अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री के मुताबिक एक नाव एक दिन में लगभग 50-52 हजार रुपए की शुद्ध बचत कर रही थी और 130 नाव मिलकर लगभग 66-68 लाख रुपये की शुद्ध बचत कर रही थी। उन्होंने पूछा कि एक नाव दिन में कितने चक्कर लगा कर 50-52 हजार तक की बचत कर ले रही थी और सभी 130 नाव मिलकर कितने चक्कर लगा कर 66-68 लाख की बचत कर रही थी?
उन्होंने आरोप लगाया कि नाविकों ने श्रद्धालुओं से मनमाने ढंग से पैसे लूटे हैं और सरकार के किसी भी मानक का पालन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कितना सच है, यह तो सभी जानते हैं। क्योंकि, जनता से तो जनता का सच नहीं छिपता।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »