N/A
Total Visitor
34 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025

अहमदाबाद विमान हादसा: मृतकों की संख्या 275, जांच के लिए कमेटी गठित

अहमदाबाद, 15 जून 2025, रविवार: अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 275 हो गई है। इस दुखद घटना के बाद शवों को रखने के लिए 170 ताबूतों का ऑर्डर दिया गया है। बड़ोदरा के एक शख्स ने बताया कि एअर इंडिया के मैनेजर ने फोन कर ताबूतों की मांग की थी।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डिप्टी सिविल सुपरिंटेंडेंट रजनीश पटेल ने शनिवार को जानकारी दी कि अब तक 248 शवों के डीएनए सैंपल्स का क्रॉस वेरिफिकेशन किया जा चुका है, जिसमें से 11 की पहचान पक्की हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक महिला का शव उनके परिजनों को सौंपा गया, जबकि शुक्रवार को 8 शव परिवारों को हैंडओवर किए गए थे। अब तक कुल 9 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। अस्पताल में 8 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हादसे की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है, जो तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

हादसे के बाद बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के मलबे से विमान के पिछले हिस्से (टेल) में फंसा एक शव बरामद किया गया, जिसका पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है। माना जा रहा है कि यह शव एक एयर होस्टेस का हो सकता है।

एअर इंडिया के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के दाएं इंजन की मार्च 2025 में मरम्मत की गई थी, जबकि बाएं इंजन की भी जांच हुई थी। जून 2023 में विमान की पूरी तरह से जांच की गई थी, और अगली जांच दिसंबर 2025 में होनी थी। विमान में जीई एयरोस्पेस के जीईएनएक्स इंजन लगे थे। अधिकारियों ने दावा किया कि इंजन में कोई खराबी नहीं थी।

हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन और जांच एजेंसियां हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »