29.1 C
Delhi
Monday, September 16, 2024

आगरा :निर्माणाधीन इमारत में प्लास्टर करने के दौरान तीन मजदूर 45 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे ,दो की मौत ,एक घायल

आगरा में सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के विजय नगर स्थित एक आटा मिल की निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय तीन मजदूर नीचे गिर गए। इनमें दो की मौत हो गई है। एक घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


हादसा दोपहर तकरीबन तीन बजे हुआ है। तीनों मजदूर निर्माणाधीन इमारत में प्लास्टर करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वे करीब 45 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि तख्ती टूटने की वजह से हादसा हुआ है। 


मरने वाले मजदूरों में 60 वर्षीय ब्रजलाल निवासी टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) और मोनू कमलानगर (आगरा) हैं। तीसरे मजदूर की हालत गंभीर है। वह अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।  

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
13FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »